वजन घटाने और शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें सहजन की पत्तियों का सेवन...जाने इसके हैरान कर देने वाले फायदे

सहजन को अंग्रेजी में Drumstick और वनस्पति विज्ञान में Moringa Oleifera कहा जाता है।

Update: 2021-03-06 04:48 GMT

सहजन को अंग्रेजी में Drumstick और वनस्पति विज्ञान में Moringa Oleifera कहा जाता है। भारत में इसे कई नामों से जाना जाता है। आमतौर पर सहजन की पत्तियों और फलों की सब्जी बनाई जाती है। आयुर्वेद में सहजन को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायद होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर डायबिटीज और वजन घटाने में सहजन कुदरत का वरदान माना गया है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में सहजन को डायबिटीज के लिए दवा बताया गया है। आइए जानते हैं-

researchgate.net पर छपी एक शोध में सहजन की पत्तियों के फायदे को बताया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में फायदेमंद साबित होते हैं। सहजन की पत्तियों का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही सहजन की पत्तियां ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान को भी कम करती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सहजन की पत्तियां या पाउडर को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा सहजन की पत्तियों का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

वजन कम करने में फायदेमंद
विशेषज्ञों की मानें तो सहजन की पत्तियों में फाइबर की अधिकता होती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है और पेट हमेशा भरा रहता है। इससे बार-बार खाने की आदत से निजात मिलता है। जबकि फाइबर के चलते भोजन सही से पचता है। सहजन में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसमें फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।




Tags:    

Similar News

-->