Diabetes, Cholesterol जैसे अनेक समस्याओं से राहत दिलाएगा ये चीज

Update: 2024-08-05 14:28 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: सूखे खजूर जिसे छुहारा भी कहते हैं, बेहद फायदेमंद होते हैं। खजूर को नेचुरली धूप में करीब 7-10 दिन सुखाया जाता है। जिससे ये छुहारे बनकर तैयार होते हैं। इन छुहारों में काफी सारे मिनरल्स और विटामिन होते हैं। जिसकी वजह से इसे खाना बेहद फायदेमंद होता है। कैल्शियम की मात्रा हाई होने के साथ ही छुहारे Fiber, Magnesium, Sodium, Carbohydrates, Phosphorus, मैंगनीज से भरपूर होते हैं। वहीं साथ ही थोड़ी मात्रा में इसमे जिंग, प्रोटीन, आयरन
और
कॉपर भी मिलता है। जिसकी वजह से ये बेहद फायदेमंद मेवे में गिना जाता है। अगर आप रोजाना छुहारे को खाते हैं तो शरीर को इतने सारे फायदे होते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
छुहारे में मौजूद पोषक तत्व डायिबिटीज को कम करने में मदद करते हैं। छुहारे को खाने से ग्लूकोज का अब्जॉर्ब्शन कम होता है। वहीं इंसुलिन के प्रोडक्शन में मदद मिलती है। जिसकी वजह से छुहारा डायबिटीज के मरीज आराम से खा सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक छुहारे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है।
किडनी को करता है प्रोटेक्ट
स्टडी के मुताबिक छुहारे खाने से किडनी में प्लाज्मा कैरेटिनिन और यूरिया कंसन्ट्रेशन कम होता है। जिससे किडनी के फंक्शन को ठीक से करने में मदद मिलती है। जिन महिलाओं को यूरीन में इंफेक्शन की शिकायत होती है उन्हें छुहारे जरूर खाने चाहिए। ये किडनी से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है।
आयरन की कमी दूर करता है
सूखे खजूर यानी छुहारे में आयरन की मात्रा पाई जाती है। जो कार्बोहाइड्रेट्स के साथ मिलकर शरीर को एनर्जी देती है और आयरन की कमी से होने वाली कमजोरी और सुस्ती में फायदेमंद है। जिन लोगों को आयरन की कमी होती है उन्हें छुहारे खाना फायदेमंद है।
कब्ज के लिए फायदेमंद
छुहारों को भिगोकर खाली पेट खाया जाए तो ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही डाइजेशन को भी इंप्रूव करते हैं। रात को छुहारे पानी में भिगो दिए जाएं तो इन्हें सुबह खाली पेट खाया जा सकता है।
वेट लॉस में मदद
अगर आप छुहारों को खाते हैं तो इसमे फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जो आपको पेट भरने का एहसास कराएगी। जिससे वेट लॉस में मदद मिलेगी और आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच पाएंगे।
ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझते हैं तो छुहारे को डाइट में लें। पोटैशियम का रिच सोर्स होने की वजह से छुहारा ब्लड प्रेशर के लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद
खजूर में फाइबर की मात्रा अच्छी खासी होती है। जो लो Density lipoprotein यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सूखे खजूर में डाइटरी फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बांधता है और ब्लडस्ट्रीम में अब्जॉर्ब होने से रोकता है।
कैसे खाएं छुहारे
छुहारे को खाने के ज्यादा से ज्यादा फायदे लेने हैं तो इसे पानी में भिगोकर खाएं। ताकत और एनर्जी के लिए छुहारे को दूध में भिगोकर खाना भी फायदेमंद होता है।
Tags:    

Similar News

-->