टूटते-झड़ते बालों से निजात दिलाएगा ये नुस्खा, बालों को बनाएगा मजबूत, काला और घना

Update: 2023-01-12 18:02 GMT
आज के बदलते लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना एक आम समस्या है और ज्यादातर लोग इससे परेशान हैं। बाल झड़ने से चेहरे की खूबसूरती पर असर होता हैक्योंकि बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए जाने जाते हैं। अब जिन लोगों के बाल झड़ने लगते हैं तो वो तनाव में आ सकते हैं। कुछ लोग शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है।
देखा जाए तो करी पत्ता सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। करी पत्ता में प्रोटीन, विटामिन और बीटा-कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैंजो आपके बालों को घना और मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। इस खबर में आपके लिए करी पत्ता हेयर मास्क लेकर आए हैंजो बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से आपको राहत दिलाएगा।
बाल झड़ने का कारण
दरअसल बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हॉर्मोनल बदलाव और किसी गंभीर बीमारी के चलते भी बाल झड़ सकते हैं या फिर अनुवांशिकता भी बाल झड़ने की एक वजह हो सकती है।
करी पत्ता हेयर मास्क कैसे तैयार करें
सबसे पहले ये घरेलू नुस्खा तैयार करने के लिए आपको 10से 12करी पत्तों की जरूरत होती है। इसके लिए आपको 2चम्मच नारियल तेल लेना है और इन दोनों चीजों की मदद से करी पत्ता हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।
करी पत्ता हेयर मास्क कैसे बनाएं?
• एक पैन में 2चम्मच नारियल तेल डालना है।
• इसके बाद इसे गर्म करने के लिए गैस पर रख दें।
• गर्म होने के बाद 10-12करी पत्ता डालकर पकाएं और गैस बंद करें।
• अब तेल को रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए रखें।
• इस तरह आपका करी पत्ता हेयर मास्क तैयार है।
करी पत्ता हेयर मास्क लगाने की विधि
सबसे पहले इस मास्क को स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं।
इसके बाद फिंगर टिप की मदद से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।
इसे करीब आधे या एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धोकर साफ कर लें।
नोट- खबर में दी गई जानकारी की सटीकताऔर वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी जनभावना टाइम्स नहीं लेता है। निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tags:    

Similar News

-->