त्वचा को Glowing बनाने में फायदेमंद है बेर का ये उपाय

Update: 2024-08-15 12:13 GMT
स्किन टिप्स Skin Tips: बेर के फल को चीनी सेब के नाम से भी पहचाना जाता है। यह मौसमी फल अनेक तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भारत में पाए जाने वाले बेर फल का वानस्पतिक नाम 'जिजिफस मोरिसियाना' है। बेर में विटामिन सी,कैल्शियम, लोहा,फास्फोरस,पोटेशियम और जस्ता जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करके सेहत को अनेक फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बेर का नियमित सेवन करने से सेहत को क्या-क्या गजब के फायदे मिलते हैं।
बेर खाने के फायदे-
अनिद्रा की समस्या-
जो लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं, बेर का सेवन उन्हें फायदा पहुंचा सकता है। बेर के फल और बीज, दोनों में Saponin और पॉलिसैक्राइड्स जैसे फ्लेवोनॉयड प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। सपोनिन को अच्छी और गहरी नींद लाने में सहायक माना जाता है। ये आपके नर्वस सिस्टम को शांत करके गहरी नींद लाने में मदद कर सकता है।
कब्ज की समस्या-
स्टडी के अनुसार करीब 22 फीसदी भारतीय क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन से जूझते हैं। जिससे राहत दिलाने में बेर अहम भूमिका निभा सकता है। बेर में मौजूद फाइबर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करके कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, बेर में मौजूद फाइबर और कार्ब्स पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देते हैं, जिससे व्यक्ति पूरा दिन ऊर्जावान बना रहता है।
ग्लोइंग त्वचा-
अगर आप वापस पहले की तरह अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बेर शामिल करना बिल्कुल ना भूलें। बेर में मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहने के साथ फाइन लाइंस और पिगमेंटेशन जैसी समस्या से भी दूर रहती है।
मोटापा-
बढ़ते मोटापे से परेशान लोग वेट लॉस के लिए बेर का सेवन कर सकते हैं। बेर में
फाइबर
काफी अच्छी मात्रा में होता है। बेर मीठे के लिए व्यक्ति की क्रेविंग को कंट्रोल करके मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन-
बेर में मौजूद आयरन और फास्फोरस की अधिकता ब्लड सर्कुलेशन को Regulate करने में मदद करती है। जिन लोगों को एनीमिया की समस्या रहती है उनके लिए बेर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर में आयरन की कमी को दूर करके हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है,जिससे हृदय भी स्वस्थ बना रहता है।
Tags:    

Similar News

-->