हरी मिर्च का इस्तेमाल न सिर्फ खाने में तीखापन बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि हरी मिर्च का अचार भी बनाया और खाया जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर हरी मिर्च का अचार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है. हरी मिर्च के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही हरी मिर्च आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। हरी मिर्च के अचार में भी सारे गुण मौजूद होते हैं. हरी मिर्च का अचार लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं. यह खाने का स्वाद बढ़ाने में काफी मदद करता है।घरों में कच्चे आम का अचार, आंवले का अचार, नींबू का अचार रखा जाता है. आप इस लिस्ट में हरी मिर्च का अचार भी डाल सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है। अगर आपने इसकी रेसिपी नहीं ट्राई की है तो आप हमारे बताए तरीके से हरी मिर्च का अचार बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं.
हरी मिर्च का अचार बनाने की सामग्री
हरी मिर्च - 250 ग्राम
काली सरसों - 4 बड़े चम्मच
मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच
सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
हल्दी - 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल - 4 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च का अचार रेसिपी
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को पानी में डालकर अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें छलनी या बांस की टोकरी में फैलाकर सुखा लें। मिर्च के सूख जाने पर उनके ऊपर के डंठल तोड़ कर अलग कर लीजिये. इसके बाद मिर्च को साफ सूती कपड़े से पोंछ लें। अब चाकू की सहायता से प्रत्येक मिर्च में ऊपर से नीचे की ओर चीरा लगा दें। सभी मिर्चों में चीरा लगाने के बाद उन्हें अलग रख दें।
- अब एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
- अब पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. - तेल के गर्म हो जाने के बाद गैस बंद कर दें. - अब मसाले को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें स्वादानुसार हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए. तेल के हल्का गरम होने पर इसे मसाले में डालिये, मसाले में हींग डाल कर मिला दीजिये. - अब इस मसाले को थोड़ा-थोड़ा करके हर मिर्च के बीच में भर दें. मसाला भरने के बाद सभी मिर्चों को प्याले में डाल दीजिए. मिर्च के ऊपर बचा हुआ तेल और नींबू का रस डालें।