ये है शरीर के लिए 'सबसे महत्वपूर्ण विटामिन'
इसके लिए आवश्यक होता है विटामिन-सी।
जनता से रिश्ता ववेबडेस्क | शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना आवश्यक होता है। हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं उसका शरीर पर सीधा असर होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग पौष्टिक चीजों का सेवन अधिक करते हैं वो कम बीमार होते हैं। स्वस्थ और पौष्टिक आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देते हैं, जो बीमारियों से बचाने में मदद करती है और इसके लिए आवश्यक होता है विटामिन-सी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप संतुलित आहार का सेवन करते हैं, तो शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-सी की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। हमारे दैनिक आहार में कई ऐसी चीजें हैं जिनको विटामिन-सी से भरपूर पाया गया है।
आइए जानते हैं कि यह विटामिन किस प्रकार से शरीर के लिए फायदेमंद है और इसकी कमी होने से क्या जोखिम हो सकता है?
विटामिन सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, यह शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप आहार के माध्यम से आसानी से विटामिन-सी प्राप्त करके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा दे सकते हैं।
कोशिकाओं की रक्षा करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ त्वचा और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए भी ये आवश्यक होता है।विटामिन-सी चूंकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी है ऐसे में अगर इसकी कमी हो जाती है तो यह संक्रामक रोगों के जोखिमों को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। इसकी कमी होने का सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों में होता है जिनके आहार में पौष्टिकता की कमी होती है। इसके अलावा किडनी की बीमारी के साथ जो लोग डायलिसिस पर हैं, शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों में भी इसकी कमी हो सकती है।