इन South Indian डिशेज है बेहद फायदेमंद

Update: 2024-08-17 10:45 GMT
साउथ इंडियन व्यंजन बेनिफिट: हेल्दी रहने के लिए सही खाना बहुत जरूरी है। अगर आप सही चीजों को खाते हैं तो आपको हेल्दी रहने में मदद मिलती है। साउथ इंडियन फूड टेस्टी और हेल्दी होता है। कुछ पॉपुलर साउथ इंडियन डिशेज तो ऐसी हैं जिन्हें खाकर वजन भी कम हो सकता है। यहां कुछ ऐसी ही डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जानिए-
स्टीम इडली- इडली चावल और उड़द दाल से बनाई जाती है, जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे आप सुबह के नाश्ते या रात के खाने में खा सकते हैं।
रसम चावल- रसम सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसे चावल, इडली या फिर डोसे के साथ खाया जाता है। अगर किसी को गैस की समस्‍या है तो रसम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
कर्ड राइस या दही चावल-पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए दही-चावल एक बढ़िया ऑप्शन है। ये वजन मैनेज करने में भी मददगार होता है। दरअसल, दही में Protein और कैल्शियम होता है, जो भूख कंट्रोल करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
लेमन राइस या नींबू चावल- लेमन राइस को भी पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें नींबू की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में ये विटामिन सी का भी सोर्स है। गर्मियों के लिए ये सबसे अच्छा खाना है।
रवा उपमा- ये उपमा फैट और हानिकारक कॉलेस्ट्रोल से पूरी फ्री होता है। ऐसे में ये हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। आप वेट लॉस कर रहे हैं तो इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->