इन लोगों को दिल संबंधी समस्या होने का अधिक खतरा
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापे के शिकार लोगों को दिल संबंधी बीमारियों होने का खतरा अधिक होता है। असल में, दिल से ही हमारे पूरे शरीर में खून व ऑक्सीजन सप्लाई होती है। मगर मोटापे से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होने लगती है। इससे दिल को सही से काम करने में मुश्किल आती है। ऐसे में दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने व एकदम फिट एंड फाइन रहने के मोटापा कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके साथ आप डाइट में कुछ चीजों शामिल करके दिल को हैल्दी रख सकती है।
चलिए जानते हैं दिल को स्वस्थ रखने के सुपर फूड
फल
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सेब, केला, अनार, बेरीज आदि साइट्रस फल बेस्ट माने जाते हैं। इनमें पोषक ततत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्लैवनॉइड्स, पॉलीफेनोल होते हैं। इनका सेवन शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है। ओवर इटिंग की समस्या से बचाव होने से वजन कंट्रोल रहता है। इसतरह दिल स्वस्थ रहने से इससे संबंधित बीमारियों से बचाव रहता है।
सब्जियां
बीन्स, भिंडी, बैंगन आदि फाइबर से भरपूर होती है। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रखने व बीमारियों से बचाव रहता है।
होल ग्रेन
होल ग्रेन यानी साबुत अनाज सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अनाज से होल ग्रेन और रिफाइंड दो तरह के उत्पाद होते हैं। होल ग्रेन में चोकर, बीज और एंडस्पर्म आदि पूरा अनाज पाया जाता है। इसमें होल व्हीट आटा, ओटमील, होल कॉर्नमील शामिल होते हैं। इसके अलावा रिफाइंड ग्रेन से चोकर और बीज निकाल दिए जाते हैं। इस प्रक्रिया में अनाज में मौजूद आयरन, डाइटरी फाइबर व विटामिन्स आदि का अधिकतर भाग खत्म हो जाता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए डेली डाइट में होल ग्रेन से तैयार चीजें शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।
मछली
दिल को स्वस्थ रखने के लिए मछली का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स दिल को हैल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हफ्ते में 2 बार मछली जरूर खाएं। आप सार्डीन, सैमन, मैकरल आदि ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर मछलियों का सेवन करें।
सूखे मेवे
बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, किशमिश आदि सूखे मेवों में पोटैशियम, विटामिन्स, खनिज व एंटी- ऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में दिल को सही से काम करने की शक्ति मिलती है। साथ ही दिल का अन्य बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में दिल के मरीजों को सूखे मेवों का खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए। आप इसे शाम को छोटी-छोटी भूख लगने पर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे ओवर इटिंग की समस्या से बचे रहेंगे। ऐसे में वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।