Life Style : लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स,

Update: 2024-07-01 06:15 GMT
Life Style : हर महिला को मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। 45 की उम्र के बाद मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मेनोपॉज होना बिल्कुल नेचुरल है और यह तब होता है जब 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते। मेनोपॉज के दौरान महिलाएं को कई समस्याओं के गुजरना पड़ता है, जिसका असर उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर सहना पड़ता है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे मूड स्विंग, बालों का झड़ना, तनाव, मसल्स में दर्द, रात अधिक पसीना आदि जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, इस दौरान महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखकर अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव करके बेहतर महसूस कर सकती हैं। रोजाना व्यायाम करके और इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से कुछ हद
तक महिलाओं को आराम मिल सकता है
। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे फूड आइटम्स।
महिलाओं को मेनोपॉज menopause in women के दौरान कैल्शियम औऱ विटामिन-डी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, ताकि हड्डियां मजबूत रहें और मांसपेशियों में दर्द न हो। इसके लिए दूध, दही, पनीर, चीज आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियां का सेवन जैसे पालक, केल आदि भी शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोयाबीन, टोफू, टेम्पह और सोया मिल्क हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे मूड स्विंग, हॉट फ्लैशेस जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं women during menopause को डाइट में नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स का सेवन भी करना चाहिए। ये नट्स और सीड्स हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, जिससे शरीर में उर्जा बनी रहती है। इसके अलावा, इनमें मौजूद मैग्नीशियम मूड भी अच्छा रखता है।
ओटमील, कीनुआ, ब्राउन राइस आदि जैसे फाइबर से रिच फूड पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और वजन को भी नियंत्रित रखते हैं। इसके साथ इमसें मौजूद विटामिन बी मूड को अच्छा रखता है।
Tags:    

Similar News

-->