ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते है ये खाद्य पदार्थ, जाने

Update: 2023-07-31 16:02 GMT
आजकल की जीवनशैली आपको बीमारियों की ओर खिंच रही हैं खासकर ऑफिस जॉब वालों को जो दिनभर एक कुर्सी पर बैठे रहते हैं और काम करते रहते हैं। इस तरह की ऑफिस जॉब्स में शरीर को ज्यादा चलने-फिरने का समय नहीं मिलता है जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं रहता हैं और ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें और आपको दवाइयों का सहारा ना लेना पड़े। तो आइये जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थ जो करें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल।
* अंगूर
अंगूर में फॉस्फोरस और पोटेशियम के अच्छे गुण होते हैं, जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। अंगूर का सेवन करने से हमारे शरीर के ब्लड वेसेल्स को आराम मिलता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
* केला
केला में पोटेशियम के साथ साथ कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी 6, विटामिन सी और मैगनेशियम के गुण शामिल होते हैं, जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
* प्याज का रस या कच्चा प्याज
प्याज में एडेनोसाइन होता है जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। प्याज का सेवन करने से आपको कई और फायदे भी होते हैं। आप चाहें तो प्याज को सलाद के रूप में या फिर ½ चम्मच प्याज के रस में शहद की कुछ बूंदे भी मिलाकर ले सकती हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। आप इसका सेवन कम से कम दो सप्ताह तक जरूर करें।
* कच्चा लहसुन
रोजाना दो लहसुन की कलियों का सेवन करने से ना केवल ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। यह रक्त के प्रवाह को भी बढ़ावा देता है।
* नारियल का पानी
नारियल का पानी अपने जादुई गुणों के लिए काफी लंबे समय से जाना जाता है। यह फल किसी दूसरे फल या ड्रिंक से काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और इसमें पोटेशियम, सोडियम, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो कि इसे सबसे अलग करते हैं। पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण यह आसानी से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
* तरबूज या तरबूज के बीज
अगर आप लंबे समय से ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो तरबूज का फल आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में होने वाला अर्जीनीने हमारे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड कलोटिंग को भी कम करता है, जिससे हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।
* नींबू
नींबू में विटामिन सी के स्रोत होते हैं जो हाइपरटेंशन को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसी के साथ यह हमारे दिल को भी मजबूत बनाने में मदद करती है।
* अजवाइन
अजवाइन में मैगनीशियम, पोटैशियम और फाइबर होता है जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप चाहे तो हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करके भी ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोक सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->