bridal makeup : ट्रेंड में हैं ये ब्राइडल मेकअप लुक्स

Update: 2024-06-17 15:16 GMT
Bridal Makeup Looks: हर साल शादी के नए-नए ट्रेंड में मार्केट में आते हैं। इसी तरह से मेकअप के भी ट्रेंड समय-समय पर बदलते रहते हैं। इस साल अगर आपकी भी शहनाई बजने वाली है और किसी की जीवनसंगिनी बनने वाली हैं, तो आपको मेकअप ट्रेंड के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इंडियन ब्राइड्स आजकल काफी लाइट मेकअप लुक पसंद कर रही हैं। इसके देखते हुए कई तरह के मेकअप लुक्स का ट्रेंड निकल पड़ा है। आजकल ब्राइडल मेकअप में कई वैरायटी आपको मिल जाएगी। इसमें आपको HD से लेकर न्यूड ब्राइडल मेकअप तक का ऑप्शन मिलेगा। अगर आपको कंफ्यूजन है कि अपने खास दिन आपको कौन-से बेस्ट मेकअप ट्रेंड को चुनना चाहिए, तो हम आपके लिए लाएं इंडियन ब्राइडल मेकअप लुक के कुछ बेस्ट ऑप्शन्स। आइए देखें-
बोल्ड ब्राइडल मेकअप लुक अगर आप ट्रेडिशनल इंडियन मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो आपको इस तरह के बोल्ड मेकअप लुक को चुनना चाहिए। ये बहुत ही प्यारा लगता है। साथ ही अगर आपका लहंगा लाल या मरून है, तो आपके लिए ये बोल्ड मेकअप सबसे बेस्ट रहेगा। एक लाइट ग्लोइंग बेस के साथ बोल्ड हॉट लिप्स के साथ ये मेकअप आपके खास दिन को और भी खास बना देगा।
पीची ब्राइडल मेकअप लुक आजकल लड़कियां लाइट मेकअप करना पसंद करती हैं।
 Important thing
है कि लोग शादी के दिन भी इन मेकअप को अपनी इंस्पिरेशन बना रहे हैं। अगर आप भी लाइट मेकअप करना चाहती हैं, तो पीची ब्राइडल मेकअप लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसके लिए गालों पर पीच ब्लश के साथ एक बेस्ट पीच शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। ये काफी क्यूट लुक देता है।
नोमेकअप ब्राइडल लुक सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन आजकल बहुत ही दुल्हनों की पहली पसंद ये नोमेकअप लुक है। इसमें एक सिंपल और लाइट बेस से मेकअप की शुरुआत की जाती है। साथ में बहुत ही लाइट शेड की पिंक या पीच मैट लिपस्टिक लगाई जाती है। इस लुक को हैवी ज्वैलरी से कंप्लीट किया जाता है। अगर आप हैवी ज्वैलरी कैरी कर रही हैं, तो आपको इस सिंपल मेकअप को ट्राई करना चाहिए।
न्यूड ब्राइडल मेकअप आजकल का सबसे बड़ा ट्रेंड है न्यूड ब्राइडल मेकअप। अगर आपको भी न्यूडMakeup से प्यार है, तो अपने स्पेशल डे पर आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए एक ग्लोइ बेस बनाया जाता है। उस पर न्यूड आई मेकअप और न्यूड लिप शेड से फिनिशिंग की जाती है। इसे लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं।
मैट फिनिश ब्राइडल मेकअप लुक ये मेकअप लुक हर तरह के स्किन टोन के लिए बेस्ट है। इसमें मैट फिनिश के साथ बेस मेकअप किया जाता है। साथ में न्यूड और लाइट कलर की लिपस्टिक लुक में जान डालने का काम करती है। आंखों पर मस्कारा और शार्प आइब्रोज पूरे लुक में चमक डाल देती है।
Tags:    

Similar News

-->