बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करेगा ये 10 आहार

Update: 2024-05-30 08:10 GMT
हाइट: पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी बात को लेकर चिंता करने लगते हैं। इन्हीं चिंताओं में से एक हैं उनकी कम हाइट। जब बच्चे की उम्र बढ़ती जाती हैं और हाइट नहीं बढ़ती हैं, तो यह परेशान करने लगती हैं। कम हाइट की वजह से बच्चों को आने वाले भविष्य में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। हांलाकि इंसान का कद आनुवांशिकता पर निर्भर करता है, लेकिन शरीर की सही ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए डाइट में पर्याप्त पोषक तत्वों को शामिल किया जाए तो ये प्रभावकारी साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद मिलती हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
शलगम
शलगम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में खाया जाने वाला शलगम बच्चों की सेहत की कई परेशानियों को आसानी से दूर करने में मदद करता है। शलगम में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिंस, प्रोटीन, फैट और कैल्शियम पाया जाता हैं। इसको खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होने के साथ हाइट भी बढ़ती है।
चिकन
चिकन का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। चिकन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण सेहत के लिए इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। ताकत के लिए चिकन का सेवन बहुत लाभदायक होता है। इसलिए अपने बच्चों को चिकन का सेवन जरूर करवाएं। इससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।
भिंडी
भिंडी बच्चों को काफी पसंद होती है। इसे बच्चों को आसानी से खिलाया जा सकता है। भिंडी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिंस आदि पाए जाते हैं, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं। भिंडी खाने से बच्चे के शरीर का विकास ठीक ढ़ंग से होता है और हाइट बढ़ने में भी मदद मिलती है।
Tags:    

Similar News

-->