Paratha पर घी लगाने का गलत तरीका, सेहत पर पड़ सकता है असर

Update: 2026-07-04 15:33 GMT

Lifestyle लाइफ स्टाइल : सुबह का नाश्ता हो या लंच, घरों में पराठे सबसे ज्यादा बनाए और खाए जाते हैं। सादे पराठे हों या स्टफिंग वाले, इन्हें दही और अचार के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। हालांकि पराठा बनाना आसान काम लगता है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों के कारण इसका स्वाद और टेक्सचर बिगड़ जाता है।

कई बार लोग पराठा बनाते समय घी या तेल गलत समय पर लगा देते हैं या उसे सही तरीके से सेंक नहीं पाते, जिससे पराठा या तो ज्यादा ऑयली हो जाता है या फिर ठीक से पकता नहीं है। ऐसे में पराठा न तो फूलता है और न ही उसका स्वाद अच्छा आता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पराठे पर घी या तेल लगाने का सही समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। अक्सर लोग पराठा तवे पर डालते ही घी या तेल लगाना शुरू कर देते हैं, जबकि यह गलत तरीका है। जब पराठा पूरी तरह से एक तरफ से हल्का सिक जाए, तभी उसे पलटकर घी या तेल लगाना चाहिए। इससे पराठा अच्छे से फूलता है और दोनों तरफ से समान रूप से सिकता है।

अगर पराठा सही तरीके से सेंका जाए तो उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है, चाहे वह सादा हो या स्टफ्ड। सही तकनीक अपनाने से पराठा क्रिस्पी भी बनता है और अंदर से सॉफ्ट भी रहता है।इसलिए अगली बार पराठा बनाते समय इन छोटी बातों का ध्यान रखें, ताकि हर बार स्वादिष्ट और परफेक्ट पराठा तैयार हो सके।

Tags:    

Similar News