अनार आइसक्रीम का बेहतरीन स्वाद बनाएगा आपका दिन

Update: 2023-06-23 03:47 GMT
आवश्यक सामग्री
- डबल क्रीम 3 कप
- अनार का रस 2 कप
- चीनी पाउडर डेढ़ कप
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- अनार के दाने 1 कप
- आइसक्रीम कोन 4
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में चीनी, नींबू और अनार का रस मिलाएं।
- अब इसमें डबल क्रीम डालकर 10-15 मिनट तक मिलाएं।
- मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर या आइसक्रीम होल्डर में भरें।
- इसे करीब 8 घंटे या रातभर फ्रीज़र में रखें।
- अगली सुबह आइसक्रीम को सर्विंग डिश में डालकर अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->