Thandai Recipe: पारंपरिक ठंडाई तो सभी ने पी होगी, लेकिन इस बार कुछ नया ट्राई करे हैं। यहां हम आपके लिए 5 तरह की ठंडाई लेकर आए हैं।
केसर-बादाम ठंडाई:
यह ठंडाई शाही स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम है।
सामग्री:
½ कप बादाम (भीगे हुए), द कप काजू, द कप खसखस, 10-12 काली मिर्च, 4-5 इलायची,
½ चमच सौंफ, द चमच केसर, 1 कप दूध, 4 चमच चीनी, 2 कप ठंडा पानी।
विधि: बादाम, काजू, खसखस, काली मिर्च, इलायची और सौंफ को 4-5 घंटे भिगो दें। इन्हें पीसकर महीन पेस्ट
बना लें। इस पेस्ट में दूध, चीनी और केसर मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें। ठंडा पानी मिलाकर छान लें और ठंडा
ठंडा परोसें।
पान ठंडाई:
अगर आपको पान का लेवर पसंद है, तो यह ठंडाई आपको जरूर पसंद आएगी।
सामग्री: 2 पान के पत्ते, ½ कप बादाम, द कप गुलकंद, 1 चमच खसखस, ½ चमच इलायची पाउडर, 1 कप दूध, 3 चमच चीनी, 2 कप ठंडा पानी।
विधि:
बादाम और खसखस को 4-5 घंटे भिगोकर पीस लें। इसमें पान के पत्ते, गुलकंद, इलायची पाउडर, दूध और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। छानकर ठंडा पानी मिलाएं और तुरंत सर्व करें।
आम बादाम ठंडाई:
मैंगो सीजन में यह ठंडाई खास पसंद की जाती है।
सामग्री: ½ कप आम का गूदा, ½ कप बादाम, द कप काजू, द चमच इलायची पाउडर, 1 कप दूध, 4 चमच
चीनी, 2 कप ठंडा पानी।
विधि: बादाम और काजू को भिगोकर पीस लें। इसमें आम का गूदा, इलायची पाउडर, दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। ठंडा पानी मिलाकर छान लें और ठंडा परोसें।