कद्दू की पूरी का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

Update: 2023-06-15 11:25 GMT
आवश्यक सामग्री
पानी - 500 मिली
कद्दू - 250 ग्राम
गेहूं का आटा - 260 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/8 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
अजवायन - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
सूजी - 2 टेबल स्पून
धनिया - 2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
- एक पैन में पानी, कद्दू डालकर मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक उबालें।
- फिर कद्दू को छानें। इसे ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना लें।
- एक बाउल में गेहूं का आटा, कद्दू की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, सूजी, धनिया मिलाकर नर्म आटा गूंथ लें।
- आटे को 10 - 15 मिनट के लिए साइड पर रख दीजिए।
- आटे से एक लोई लेकर उसकी पूरी बेल लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करके पूरी को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल कर एक तरफ रख दें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
Tags:    

Similar News

-->