डायबिटीज नियंत्रण में करने में मददगार है टैपिओका
मधुमेह एक गंभीर समस्या है अगर किसी हो जाए तो ज़िन्दगी भर उसके साथ बनी रही है
टैपिओका में कई प्रकार औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। टैपिओका में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जिन लोग को कार्बोहाइड्रेट की जरुरत है उनके लिए टैपिओका एक अच्छा विकल्प है। इसके आलावा टैपिओका कई प्रकार की बिमारियों को दूर करने में भी सहायक होता है। तो चलिए जानते हैं कि टैपिओका का उपयोग करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
1# टैपिओका के फायदे डायबिटीज नियंत्रण में
मधुमेह एक गंभीर समस्या है अगर किसी हो जाए तो ज़िन्दगी भर उसके साथ बनी रही है। आजकल दुनिया भर में मधुमेह से ग्रसित रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
मधुमेह रोगियों के लिए टेपियोका का सेवन करना बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। टेपियोका में शुगर की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो डायबिटीज को नियंत्रित करता है।
2# टैपिओका का उपयोग लाल रक्त कोशिका बढ़ाने में
लाल रक्त कोशिकाएं हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होती हैं क्योकि ये कोशिकायें शरीर में खून का निर्माण करती है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने से खून की कमी हो जाती हैं जिसके कारण व्यक्ति को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाये रखने के लिए टैपिओका का सेवन करना चाहिए। टैपिओका में कॉपर, जिंक, आयरन और विटामिन बी 12 मौजूद होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता हैं।
3# टैपिओका के लाभ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में एक नहीं बल्कि कई बीमारियाँ होने का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से व्यक्ति को हार्ट अटैक, थकान, दिल की बीमारी, किडनी ख़राब और अन्य बीमारियाँ होने का खतरा रहता है। इसलिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होना बहुत जरुरी होता है।
अगर आप बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो उसे कम करने के लिए टैपिओका बहुत अच्छा विकल्प होता है। टैपिओका में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4# टैपिओका के गुण रखे त्वचा का ख्याल
त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए लोग बाज़ार से कई तरह की क्रीम और दवायाँ खरीदते हैं और इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल त्वचा पर करते हैं। बावजूद इसके लोगों को केवल निराशा ही हाथ लगती हैं साथ ही साइडइफेक्टस होने का खतरा रहता है।
त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए के लिए टैपिओका का इस्तेमाल कर सकते हैं। टैपिओका में विटामिन्स, मिनल्स और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।
5# टैपिओका उपयोगी है सिरदर्द निवारण में
सिरदर्द एक आम समस्या है जो किसी का भी हो सकता है। लेकिन अगर सिरदर्द रोजाना होता है तो शरीर और मस्तिष्क के दोनों के लिए नुकसानदायक है। अक्सर सिरदर्द होने पर हमें दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन जब तक दवाई का असर रहता है जब तक आराम रहता है। लेकिन दवाइयों का असर खत्म होने के बाद दुबारा सिरदर्द करने लगता है।
सिरदर्द को कम करने के लिए टैपिओका का इस्तेमाल किया जा सकता है। टैपिओका में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो सिरदर्द को कम करने में मदद करता है।
6# टैपिओका के गुण रखे बालों का ख्याल
काले और मजबूत बालों के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए महंगे- महंगे तेल, शैम्पू और अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं। लेकिन इससे हमें तभी फायदा मिलता है जब हमारे शरीर में पौष्टिक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है।
सफ़ेद बाल और बालों का झड़ना जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए टेपियोका का इतेमाल किया जा सकता है। टैपिओका एक ऐसा स्टार्च है जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और अन्य जरुरी तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
7# टैपिओका लाभकारी है पाचन तंत्र सुधारने में
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हमरा पेट अक्सर खराब होता रहता है। शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में पेट का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पाचन तंत्र में खराबी आने से कई सारी समस्याएं होने लगती है। इसलिए पाचन तंत्र का मजबूत होने बहुत जरुरी होता है।
टैपिओका में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करती है। अत: अच्छी पाचन क्रिया के लिए अपने दैनिक जीवन में टैपिओका को शामिल कर सकते हैं।
8# टैपिओका के फायदे वजन बढ़ाने में
स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित वजन होना बहुत आवश्यक होता है। जिस प्रकार से ज्यादा वजन होने से परेशानी होती है ठीक उसी प्रकार से ज्यादा वजन कम होना भी एक समस्या है।
जो लोग दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें अपनी दिनचर्या में टैपिओका को शामिल करना चाहिए। टैपिओका में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है जो वजन बढ़ाने के इक्छुक लोगों के लिए किसी ओषधि से कम नहीं है।