Imli Pudina Chutney: घर पर तैयार करेंइमली पुदीना की चटनी

Update: 2026-02-02 04:23 GMT
Imli Pudina Chutney: आज हम आपके लिए इमली पुदीना की मेजदार चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और घरवालों को खाने के साथ सर्व करके अपनी तारीफें बटोर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए खाने का मजा दोगुना करने के लिए इमली पुदीना की टेस्टी चटनी बनाने की विधि. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार बनाने के बाद हर कोई आपसे इसे बनाने की रेसिपी पूछेगा|
इमली पुदीना की चटनी बनाने के लिए सामग्री:
इमली – आधा कप
ताजा पुदीना – 1 कप
हरी मिर्च – 1-2
भुना जीरा – 1 छोटी चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत अनुसार
इमली पुदीना की चटनी बनाने की विधि :
चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा कप इमली को 20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें. इमली नरम होने के बाद उसके गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें.
इसके बाद आप पुदीना को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और हरी भी धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें.
अब आप मिक्सर जार में पुदीना, भुना जीरा और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इमली का गूदा डालें. फिर आप इसमें नमक और काला नमक स्वादानुसार के साथ जरूरत अनुसार पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें.
अब तैयार हुए चटनी को कटोरी में निकालकर शाम के स्नैक्स जैसे पकौड़े, समोसा और भी डिश के साथ सर्व करके खाए|
Tags:    

Similar News