इस तरह करें किताबों की सार-संभाल, रहेगी लम्बे समय तक सुरक्षित

रहेगी लम्बे समय तक सुरक्षित

Update: 2023-08-19 14:01 GMT
वैसे तो आज का जमाना ई- बुक्स का जमाना है, लेकिन आप में से कई लोगों को आज भी पुरानी किताबे पढ़ना और संभाल के रखना अच्छा लगता होगा। क्योकि अगर किताबों को अच्छे से संभाल कर नहीं रखा गया तो वो ज्यादा दिन आपका साथ नहीं दे पायेगी और बहुत जल्दी खराब हो जाएंगी। उनके पन्ने बीच से फटना शुरु हो जाते हैं और कभी-कभी उनमें कीड़े भी लग जाते हैं। हम आपको बताएगें कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप उनको ठीक से रख सकते हैं।
किताबों पर कवर चढ़ाकर रखें
किताबों को बाहरी गंदगी से बचाने के लिए अच्छा है कि उन्हें किसी प्लास्टिक या पेपेर से कवर कर दें। इससे वह धूल-मिट्टी और पानी से भी बची रहेगीं। अगर आप प्लास्टिक की पन्नी से उसे कवर करेगें तो यह बिना खर्च वाला काम होगा।
कांच का कैबिनेट में रखें किताबें
कई लोग अपनी किताबों का भंडार दिखाने के लिए अलमारी को खोल कर रखते हैं। पर यह बिलकुल गलत है क्योंकि इससे नमी और गंदगी किताबों को खराब कर देगी। और अगर आपको अपनी किताबे दिखाने का शौक है तो एक कांच का कैबिनेट खरीद लें, जिसमें किताबों का भंडार साफ दिखेगा।
रोज काम ना आने वाली किताबों को डिब्बे में पैक करके रखें
कई किताबें ऐसी होती हैं जिन्हे हमेशा हम अपने पास रखना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पढ़ने का समय हमें कभी-कभी ही मिलता है। ऐसी किताबें जो रोज काम नहीं आये उन्हें किसी डिब्बे में पैक करके रख दें। लेकिन ध्यान रखें कि डिब्बे में किताबें ठुंसे नहीं।
किताबों को भी धूप और रौशनी में भी रखें
अपनी किताबों को कभी भी ज्यादा दिनों तक ढंक कर या एक दम से बंद कर के नहीं रखना चाहिए। अगर आप अपनी बंद किताबों को 10 साल बाद खोलेगें तो आपको उसमें सिवाए धूल के और कुछ नहीं मिलेगी। किताबों को भी धूप और रौशनी की जरुरत होती है इसलिए अगर आप उन्हें नहीं पढ रहें हैं तो भी उनको बाहर निकाल कर कुछ दिनों के लिए बाहर सूरज की रौशनी में जरूर रखें।
नेफथलीन बॉल का प्रयोग करें
किताबों के पन्नों को कीड़े बहुत पसंद करते हैं। कीडों को दूर करने के लिए अलमारियों और बक्सों में नेफथलीन बॉल को डाल दें। इसके अलावा आप चाहें तो कुछ जड़ी बूटियां जैसे नीम की पत्तियों को आप किताबों के साथ रख सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->