Sweet Corn Dhokla: यह ढोकला खाने में हल्का, बनाने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर है। स्वीट कॉर्न ढोकला हर किसी के लिए बेस्ट है, चाहे नाश्ते में हो, बच्चों के टिफिन में हो या ऑफिस जाने वालों के लिए। खास बात यह है कि इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी हैं। तो आइए इस लेख में घर पर झटपट स्वीट कॉर्न ढोकला बनाने के बारे में जानते हैं।
स्वीट कॉर्न ढोकला बनाने के लिए सामग्री :
बेसन – 1 कप
स्वीट कॉर्न – आधा कप (उबला और दरदरा पिसा हुआ)
दही – आधा कप (फेंटा हुआ)
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
इनो फ्रूट सॉल्ट – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – 1 चम्मराई (सरसों दाना) – 1 चम्मच
करी पत्ते – 5-6
हरी मिर्च – 2 (लंबाई में कटी हुई)
तिल – आधा चम्मच
स्वीट कॉर्न ढोकला बनाने की विधि:
सबसे पहले बैटर तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन, पिसा हुआ स्वीट कॉर्न, दही, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और नमक मिलाएं, फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर बैटर बनाएं. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
इसके बाद अब गैस में स्टीमर गरम करें. अब बने हुए बैटर में इनो मिलाएं और तुरंत हल्के हाथों से मिक्स करें. फिर इसे चिकनाई लगी थाली में डालें और स्टीमर में 15-20 मिनट तक पकाएं.
ढोकला पकने के बाद उसे निकालकर कुछ देर ठंडा होने दें और फिर अपने मनपसंद आकार में काट लें.
अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, तिल, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. फिर इस तड़के को तैयार हुए ढोकले के ऊपर डालें.
ऊपर से गार्निश के लिए हरा धनिया और गार्निश किया हुआ नारियल छिड़कें.
तैयार हुए हेल्दी और टेस्टी ढोकले को हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें|