Summer Skin Care: यहां हम आपको तीन ऐसे प्राकृतिक पाउडरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप चेहरे की गर्मी से राहत पा सकते हैं। इनके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बार पैच टेस्ट करने की जरूरत है, जिसके बाद आपके चेहरे की कई परेशानियां खुद ब खुद दूर हो जाएंगी।
चंदन पाउडर
गर्मी के मौसम में बाजार में कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनमें चंदन पाउडर मिक्स होता है। ऐसे में आप चाहें तो सीधे इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा।
खासतौर पर यदि आपके चेहरे पर गर्मी की वजह से दाने निकल रहे हैं तो गुलाब जल के साथ चंदन पाउडर को मिलाकर उसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। आप इस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार लगा सकते हैं। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। इसका इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो, वरना ये परेशानी को बढ़ा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी
यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तब तो आप आसानी के इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है। ये चेहरे के पोर्स को साफ करता है, जिसकी वजह से पसीने और धूल से छुटकारा मिलता है।
इसके इस्तेमाल की बात करें तो ठंडे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक का इस्तेमाल भी चेहरे की जरूरत के हिसाब से ही करें। हफ्ते में दो बार पैक के इस्तेमाल से आपको राहत मिल जाएगी।
यदि आप मुंहासों के परेशान हैं तो नीम के पाउडर का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण, मुहांसों को कम करते हैं। इसके अलावा ये त्वचा पर जमने वाले अन्य बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम करता है।बात करें इसे इस्तेमाल करने की तो इसे आप गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी।