Summer Drink Recipes: इस गर्मी ट्राई करें Mango Mojito, जानें रेसिपी

Update: 2022-06-27 06:31 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आप जब भी खाने के लिए बाहर जाते होंगे, तो आपने वर्जिन मोजितो ड्रिंक के बारे में जरूर सुना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि ये आपकी पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक हो और आप हमेशा इसे ही ऑर्डर करते हों। ऐसा ही कुछ है तो आपको इसका एक नया रूप भी ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों का मौसम है और जमकर आम खा रहे होंगे या मैंगो शेक बनाकर पी रहे होंगे लेकिन वर्जिन मोजितो को आप मैंगो मोजितो के रूप में बनाएंगे तो स्वाद दो गुना हो जाएगा। मैंगो मोजितो गर्मियों के मौसम के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है, जो आपके नॉर्मल वर्जिन मोजितो को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देगी। जानें मैंगो मोजितो बनाने की रेसिपी -

मैंगो मोजितो बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- मैंगो पल्प
- क्रश्ड आइस
- पुदीना के पत्ते
- नींबू का रस और स्लाइस
- सोडा, चीनी और काला नमक (स्वादानुसार)
मैंगो मोजितो बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले आम को छिलकर काट लें और उसकी प्यूरी बना लें। अब एक ग्लास में नींबू के छोटे-छोटे 4 से 6 टुकड़े और 8 से 10 पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से कूट लें।
- जब नींबू और पुदीना के पत्तों का रस निकलने लगे तो उसमें मैंगो प्यूरी और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस तैयार मिश्रण में चुटकी भर काला नमक, क्रश्ड आइस और सोडा वॉटर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब बचे हुए नींबू के टूकड़ों और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और ठंडा ठंडा सर्व करें।


Tags:    

Similar News