Summer Drink: गर्मियों में ताज़गी देने वाला पान शर्बत

Update: 2025-05-15 07:12 GMT
Summer Drink: मार्केट में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को डिहाइड्रेट कर देती हैं, इसलिए ऐसी ड्रिंक्स पीनी चाहिए जो पोषक तत्वों से भी भरपूर हो. पान का शरबत रिफ्रेशिंग फील देगा और शरीर को हाइड्रेट भी रखेगा. चलिए जान लेते हैं पान के शरबत के लिए सिरप बनाने से लेकर इसे सर्व करने तक का तरीका|
पान शरबत रेसिपी की जरूरी बातें:
इस शरबत की तैयारी करने से लेकर बनाने तक में आपको तकरीबन 25 से 30 मिनट लगेंगे. यहां दी गई इन्ग्रेडिएन्ट्स की मात्रा में तकरीबन एक बड़ी बोतल शरबत सिरप की तैयार हो जाएगी. चलिए जान लेते हैं|
ये चाहिए होंगे इनग्रेडिएंट्स:
इस शरबत को बनाने के लिए सबसे मेन इनग्रेडिएंट पान के पत्ते चाहिए होंगे, तकरीबन 20. इसके अलावा 2 सौ ग्राम के बराबर गुलकंद, 100 ग्राम सौंफ (पानी में भीगी हुई), 7-8 इलायची, एक नींबू का रस, खाने वाला हरा रंग चुटकीभर, दो कप भरकर चीनी|
इस तरह से तैयार करें सिरप:
सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर तोड़ लें और इसे गुलकंद के साथ पीस लें. इसके बाद सौंफ के साथ इलायची के दानों को भी मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब एक पैन साढ़े तीन कप पानी के साथ चीनी मिक्स कर दें और इसमें उबाल आने दें. जब चीनी घुल जाए तो उसमें पाना-गुलकंद और सौंफ इलायची का पेस्ट भी मिला दें. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. मिश्रण तैयार होने पर इसमें नींबू का रस एड करें और साथ ही में चुटकी भर कलर को एक चम्मच पानी में घोलकर मिला दें. इसे 2 मिनट पकाएं और कांच की एयर टाइट बोतल या फिर जार में भरकर रख लें|
एक गिलास में पान शरबत का तीन चम्मच सिरप निकालें. अब इसमें बर्फ के टुकड़े और पानी मिक्स करें. आप इस शरबत को इसी विधि से पानी की बजाय ठंडे दूध में भी सर्व कर सकते हैं जो और भी ज्यादा टेस्टी लगता है|
Tags:    

Similar News