Suji Ka Pizza: अगर आपके बच्चे को पिज्जा खाना पसंद है और आप उसे ब्रेड पिज्जा नहीं देना चाहती हैं तो घर पर आसानी से सूजी पिज्जा बना सकती हैं। सूजी पिज्जा बच्चों के लिए एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हो सकता है जो कम तेल में आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं सूजी पिज्जा बनाने की रेसिपी।
सूजी पिज्जा के लिए सामग्री:
एक कप सूजी
आधा कप दही
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
बारीक कटा एक टमाटर
एक बारीक कटा शिमला मिर्च
एक बारीक कटा प्याज
दो चम्मच उबले हुए स्वीट कार्न
आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज
दो बड़े चम्मच पिज्जा साॅस
नमक , ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स, सेकने के लिए थोड़ा सा तेल
स्टेप 1- सूजी और दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
स्टेप 2- इस पेस्ट में स्वादानुसार नमक डालें।
स्टेप 3- जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर 10–15 मिनट के लिए ढककर रखें।
स्टेप 4- अब टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और उबले स्वीट कॉर्न तैयार रखें।
स्टेप 5- बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 6- फिर नॉनस्टिक तवा या पैन को हल्का सा ग्रीस करें और गर्म करें।
स्टेप 7- इस पर डोसे की तरह गोल आकार का थोड़ा बैटर डालें और फैलाएं
स्टेप 8- ऊपर से पिज्जा सॉस लगाएं, फिट कटे हुए सब्ज़ियों की परत लगाएं।
स्टेप 9- ऊपर से चीज डालें और ऑरिगेनो व चिली फ्लेक्स छिड़कें।
स्टेप 10 ढककर धीमी आंच पर सात से आठ मिनट तक पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए और बेस कुरकुरा न हो।