Suit For Office: ऑफिस के लिए प्रिंटेड सूट चाहिए तो इन अभिनेत्रियों के लुक पर डालें एक नजर
Suit For Office: ऐसे में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनने के बाद आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखेगा। इन लुक्स को कॉपी करने के लिए आपको सिर्फ अपने लिए खूबसूरत से प्रिंटेड सूट खरीदने होंगे।
किश्वर मर्चेंट
आज-कल इस तरह का सूट काफी ट्रेंड मे है। इसमें कुर्ते और दुपट्टे पर एक ही जैसा प्रिंट होता है, जबकि पैंट पूरी तरह से प्लेन होती है। इस तरह का सूट पहनकर आप भी जलवा बिखेर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में भी कैरी कर सकती हैं।
सारा अली खान
यदि आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है तो सारा अली खान के जैसे फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली सूट पहनकर दफ्तर में जलवा बिखेरें। शिफॉन के फैब्रिक का ऐसा सूट आपके लुक में न सिर्फ चार चांद लगा देगा, बल्कि इसे पहनने के बाद आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।
यदि आपको पैंट सूट पहनना पसंद है तो अनुष्का सेन के जैसा कॉटन फैब्रिक का फ्लोरल सूट पहनें। ऐसे सूट के साथ दुपट्टा कैरी करना न भूलें, क्योंकि इसके साथ दुपट्टा ही सबसे अच्छा दिखेगा। अगर आप इस सूट के साथ पैरों में हील्स पहनकर कानों में झुमके पहनेंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे।
मधुरिमा तुली
टीवी एक्ट्रेस का ये सूट आप अपने दफ्तर में उस वक्त कैरी करके जा सकती हैं, जब वहां कोई इवेंट है। किसी भी इवेंट पर जब एथनिक कैरी करना है तो मधुरिमा तुली जैसा सूट पहनें। ये सूट आपको बाकियों से अलग दिखने में मदद करेगा। इस पीले सूट पर गोल्डन रंग का प्रिंट है।