Styling tips: सारा तेंदुलकर का ऑफिस लुक, गोइंग गर्ल्स लें स्टाइलिंग टिप्स
Styling tips: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार सारा ने एक फॉर्मल लुक शेयर किया है जिसे ऑफिस जाने वाली लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
सारा तेंदुलकर हमेशा अपने फैशन सेंस से अपने फैंस को इंप्रेस करती हैं। भले ही सारा एक्टिंग प्रोफेशन में नहीं हैं, लेकिन वह अपने ड्रेसिंग स्टाइल से एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। इस तस्वीर में सारा का लुक बिल्कुल शानदार है।
सारा ने अपने फॉर्मल लुक को एक बेहतरीन टच दिया है। उन्होंने डेनिम जींस के साथ ब्राउन ब्लेज़र पहना है। ठंड से बचने के लिए उन्होंने ब्लेज़र के नीचे व्हाइट हाई-नेक स्वेटर पहना है और स्नीकर्स के साथ लुक को पूरा किया है।
सारा के मेकअप की बात करें तो यह भी काफी सिंपल और ग्लोइंग है, जो सर्दियों के लिए एकदम सही है। सारा ने ब्राउन लिपस्टिक लगाई है और ब्राउन स्मोकी आई मेकअप किया है, जो काफी सटल लग रहा है।
सारा ने अपने बालों के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया है। उन्होंने अपने बालों को सिंपल और स्ट्रेट रखा है, जो लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाता है।