बॉलीवुड सेलेब्स की तरह स्टाइल करें ये ब्लैक आउटफिट्स

Update: 2024-05-18 06:29 GMT
लाइफस्टाइल : ब्लैक कलर आउटफिट स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कलर के आउटफिट दिखने में क्लासी लगते हैं। साथ ही, जब हम इन्हें स्टाइल करते हैं तो स्लिम लगते हैं। लेकिन जब भी हम इसमें कुछ यूनिक सर्च करते हैं, तो कुछ समय नहीं आता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप लुक्स से आइडिया ले सकती हैं, ताकि आपको आउटफिट खरीदने में दिक्कत न हो।
करिश्मा कपूर का जंपसूट लुक
अगर आपको पार्टी के लिए ब्लैक आउटफिट स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने सीक्वेंस वर्क वाले जंपसूट को स्टाइल किया हुआ है। इसमें जो ऊपर का टॉप है इसमें लीफ का डिजाइन क्रिएट किया गया है, जिसे सीक्वेंस वर्क से कंप्लीट किया है। नीचे के बॉटम को प्लेन रखा है। इसे साटन के कपड़े से तैयार किया गया है। इसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी को स्टाइल किया है। आप भी पार्टी लुक के लिए इस तरह के जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में यह आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।
एम्ब्राइडरी वर्क साड़ी
तेजस्वी प्रकाश ने इस तस्वीर में एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। ब्लैक कलर में कलरफुल एम्ब्राइडरी अच्छी लग रही है। साथ ही, यह कलर को ब्रेकडाउन कर रही है। इससे साड़ी और भी यूनिक लग रही है। इसके ब्लाउज को भी वैसे ही डिजाइन किया गया है। आप भी साड़ी में इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। साथ में चाहें तो इसी तरह के डिजाइन वाला ब्लाउज क्रिएट करा सकती हैं। मार्केट से लेने पर इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।
सोनाक्षी सिन्हा का लहंगा लुक
अगर आपको सोनाक्षी सिन्हा के लुक्स पसंद आते हैं, तो ऐसे में आप इनके लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर के लहंगा को स्टाइल किया है, जिसमें व्हाइट कलर एम्ब्राइडरी की गई है। इस तरह के लहंगा को आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ यूनिक ट्राई करने को मिलेगा। इसके साथ आप इसी कलर की ज्वेलरी वियर कर सकती हैं, जो आपके ऊपर अच्छी लगेंगी।
आप एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें आइडिया। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको आउटफिट सर्च करने में दिक्कत नहीं होगी। आप चाहें तो इनकी तरह आउटफिट को डिजाइन कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News