Stuffed Mirchi Vada: मसालेदार व्यंजन

Update: 2025-10-29 03:29 GMT
Stuffed Mirchi Vada: आपने अगर अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो अब और देर नहीं करे। आप हमारे द्वारा यहां बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
बेसन
अजवायन
नमक
लाल मिर्च पाउडर
सरसों का तेल
बेकिंग सोडा
पानी
भरावन के लिए सामग्री
मोटी वाली मिर्च
उबले आलू
नमक
बारीक कटी हरी मिर्च
कसूरी मेथी
हल्दी पाउडर
नमक
धनिया पाउडर
गरम मसाला
जीरा
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पकौड़ों को लिए बेसन घोल लें। इसके लिए बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और आधा चम्मच गरम तेल डालकर इसे अच्छी तरह फेंट लें।
- आप चाहें तो चुटकी भर बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं लेकिन इसमें मिर्च लपेटने से पहले डालकर फेंट लें।
- बेसन को न ज्यादा गाढ़ा घोलें न ज्यादा पतला। इसे फेंटकर रख दें। अब आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। थोड़ा सा तेल गरम करें।
- इसमें जीरा, कसूरी मेथी, हल्दी और आलू डालकर मैश कर लें। इसमें आधा चम्मच अमचूर और थोड़ा सा गरम मसाला डाल लें।
- कटी हरी मिर्च डालकर आलू को थोड़ी देर फ्राई कर लें। आलू को ठंडा होने के लिए प्लेट में फैलाकर रख दें।
- अब मिर्च को बीच से चीर लें। इसे ऐसे चीरना है कि दोनो सिरे जुड़े रहें। अब इसमें आलू भर लें।
- मिर्च दबाकर बंद कर लें और इसे बेसन में डुबाएं। कड़ाही में तेल गरम करके मिर्च को तल लें। सॉस, चटनी और चाय के साथ खाएं।
Tags:    

Similar News