Stress और Anxiety एक जैसे लगते हैं? जानिए इन दोनों में असली

Update: 2025-05-17 10:47 GMT
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और घबराहट आम समस्‍या बन गई है। पर क्‍या आप भी Stress और Anxiety के बीच उलझे हैं? तनाव ज‍िसे स्‍ट्रेस भी कहते हैं भावनाओं के आहत होने या क‍िसी अनहोनी के कारण हो सकता है। इन दोनों में बड़ा फर्क होता है।
लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर कोई क‍िसी न क‍िसी बात को लेकर तनाव में रहता है। जब आप मानस‍िक रूप से तनाव में रहते हैं तो आपका शरीर भी कमजोर होने लगता है। इससे आपको कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोग तनाव में आकर गलत कदम भी उठा लेते हैं। स्‍ट्रेस कई चीजों को लेकर हो सकता है। ऑफ‍िस का काम, घर में लड़ाई-झगड़े या फ‍िर पैसों की द‍िक्‍कत से इंसान परेशान रहने लगता है।
आपने देखा होगा क‍ि लोग स्‍ट्रेस और Anxiety को एक ही समझ लेते हैं। क्‍या आप भी उन्‍हीं में से एक है? अगर हां, तो हम आज आपको अपने इस लेख में इन दोनों में अंतर बताने जा रहे हैं। तनाव को स्‍ट्रेस और घबराहट या बेचैनी को हम Anxiety कहते हैं। इन दोनों में काफी अंतर है। ये दोनों ही मानस‍िक परेशानी है। इस दौरान इंसान को ऐसी कई पर‍िस्थित‍ियों से गुजरना पड़ता है जो उसे झकझोर कर रख देती है। हालांक‍ि दोनों के लक्षण काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-
तनाव (Stress)
स्‍ट्रेस को हि‍ंदी में तनाव कहा जाता है। आपकी फील‍िंग्‍स हर्ट होने पर भी आपको तनाव हाे सकता है। इसके अलावा कोई बीमारी हो या फि‍र कोई अनहाेनी, कई कारणों से आप तनाव का श‍िकार हो सकते हैं। वैसे तो ज्‍यादातर मामलों में ये समय के साथ ठीक हो जाता है, लेक‍िन लंबे समय तक तनाव लेने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप शारीर‍िक रूप से बीमार हो सकते हैं। इसके ल‍िए आपको अस्‍पताल का चक्‍कर लगाना पड़ता है। कोश‍िश करें क‍ि अगर आप तनाव का श‍िकार हो गए हैं तो उसे जल्‍द से जल्‍द दूर करें।
लक्षण
थकान या नींद न आना।
सिरदर्द की समस्‍या।
चक्कर आना।
शरीर का कांपना।
हाई ब्‍लड प्रेशर।
Tags:    

Similar News