Spring rolls: स्प्रिंग रोल आसानी से मिलने वाला स्नैक है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे हमेशा बाजार से खरीद कर खाना पसंद करते हैं तो एक बार घर पर बनाकर इसे ट्राई करें। घर पर बने स्प्रिंग रोल स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और घर पर बनी इसकी देसी स्टफिंग भी लाजवाब लगती है। यहां देखिए देसी तरीके से स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका।
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए आपको चाहिए-
- दो कप मैदा
- दो बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 4-5 कली बारीक कटा हुआ लहसुन
- दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- एक प्याज कटी हुई
- एक गाजर लंबाई में कटी हुई
- दो कप कटी हुई गोभी
- एक छोटी शिमला मिर्च कटी हुई
- दो बड़े चम्मच सिरका
- दो बड़े चम्मच सोया सॉस
- दो छोटे चम्मच चिली सॉस
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक
- आधा कप मैदा पेस्ट
- तेल
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 2 कप मैदा, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और नमक मिलाएं। फिर इसमें पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब तक चिकना घोल न बन जाए। अब शीट बनाने के लिए पैन को चिकना करें और गरम पैन पर एक चमच्च घोल डालें। एक बार घुमाएं ताकी घोल समान रूप से फैल जाए। फिर इसे पकाएं। सभी शीट ऐसे ही बनाएं। अब स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें लहसुन, मिर्च और भूनें। फिर आधा प्याज डालें और तेज आंच पर भूनें। अब गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च डालें और हल्का भूनें। अब इसमें सिरका, सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। स्टफिंग तैयार है।