Spring Onion Paratha : आज नाश्ते को दे एक नया ट्विस्ट और घर पर मिनटों में बनाएं स्प्रिंग अनियन पराठा. अगर आप सर्दियों में अपने नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो स्प्रिंग अनियन पराठा/ हरे प्याज का पराठा रेसिपी जरूर ट्राइ करें|
सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार
स्टफिंग के लिए
हरा प्याज़ (बारीक कटा) – 1 कप
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
तेल/घी – पराठा सेकने के लिए
विधि :
एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक और तेल डालकर मिलाएं. पानी डालते हुए नरम आटा गूंथें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब एक बाउल में स्प्रिंग अनियन, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाएं. आटे की लोई बनाएं, बेलकर बीच में स्टफिंग डालें और बंद करके फिर से बेलें. तवा गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ घी या तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें. तैयार प्याज की खुशबू से भरपूर गर्म-गर्म स्प्रिंग अनियन पराठा दही या अचार के साथ परोसें.
Tags: