Spicy Matar Chaat Recipe: जानें स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी

Update: 2026-02-07 01:29 GMT
Spicy Matar Chaat Recipe: सड़क किनारे मिलने वाली ये चाट टेस्टी होती है लेकिन जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो यह पूरी तरह से हेल्दी और हाइजेनिक भी बन जाती है. हरे मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं और जब इसमें मसालों का तड़का लगता है तो इसका स्वाद देखते ही देखते चार गुना बढ़ जाता है. तो चलिए जानते हैं बच्चों और बड़ों की फेवरेट स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी|
स्पाइसी मटर चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
हरी मटर – 1 कप उबली हुई
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – 1 से 2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
चाट मसाला – 1 टीस्पून
भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
गरम मसाला – एक चौथाई टीस्पून
बटर या तेल – 1 टीस्पून
स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी:
स्पाइसी मटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को अच्छे से धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि मटर बहुत ज्यादा न गलें, बस सॉफ्ट होनी चाहिए. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा बटर या ऑइल गर्म करें और फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें, ताकि खुशबू आने लगे.
अब उबली हुई मटर कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि मसाले मटर पर अच्छे से चढ़ जाएं.
इसके बाद गैस बंद करें और मटर को एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से मिला लें. आपकी स्पाइसी मटर चाट पूरी तरह से तैयार है|
Tags:    

Similar News