Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का समय, बनाएं ये स्वादिष्ट रवा पकौड़े

Update: 2025-07-09 08:09 GMT
Sooji Pakoda: सूजी से बने ये कुरकुरे पकौड़े बेहद लज़ीज़ और स्वादिष्ट होते हैं। ये आसानी से और झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं। अगर घर पर कोई फंक्शन हो या कोई अचानक आ जाए, तो आप इन्हें चटनी और चाय के साथ परोस सकते हैं। तो आइए इस लेख से इसे बनाने के बारे में जानते हैं।
सूजी पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री:
रवा यानी सूजी- एक कप
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
दही- आधा कप
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- एक चम्मच
तेल
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
सूजी के पकौड़े बनाने की विधि:
सूजी के पकौड़े बनाने के लिए आप एक बाउल में सूजी को लें. अब प्याज को बारीक काट लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक को मिला दें.
अब बारीक कटी हरी मिर्च और दही को डाल दें. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को भी डाल दें. अब इसमें अन्य सब्जियों को भी डाल सकते हैं. अब आप पानी डालकर पकौड़े के बैटर को तैयार कर लें.
अब एक कढ़ाई को गर्म करें और तेल को डालें. तेल जब गर्म हो जाए तो आप थोड़े थोड़े बैटर को निकालकर आप पकौड़े को तल लें. इसे मध्यम आंच पर तलें. क्रिस्पी होने तक इसे फ्राई कर लें. जब ये पक जाए तो इसे निकाल लें और चटनी के साथ इसे सर्व करें|
Tags:    

Similar News