Skin Care Tips: गर्मियों में इन टिप्स से रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल, चेहरे पर आएगी चमक

Update: 2025-04-19 04:35 GMT
Skin Care Tips: इस मौसम में धूप और मिट्टी स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती है. इसकी वजह से त्वचा पर मुहांसे, दाने आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इससे त्वचा भी डल दिखाई देने लगती है. इसलिए गर्मी के मौसम में चेहरे की खास देखभाल बहुत जरूरी होती है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी के मौसम स्किन की देखभाल करने के कुछ खास तरीके|
गर्मियों के सीजन में इस तरह से करें स्किन की केयर:
त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाएं:
गर्मी के मौसम में स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है. इसलिए आपको स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालना चाहिए. इसके लिए आप अपनी स्किन को देखभाल करने के लिए सही फेस वॉश का चयन करें. फेस वॉश से चेहरा धोने से त्वचा पर जमी गंदगी और मैल निकल जाता है|
त्वचा को हाइड्रेट रखें:
गर्मी के सीजन में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि इस मौसम में गर्मी की वजह से हमारे शरीर से पसीना निकलता है. जिससे स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है. इसलिए स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क का उपयोग करना चाहिए साथ ही खूब पानी पीना चाहिए|
डेड स्किन सेल्स निकालें:
इस मौसम में त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है इसलिए त्वचा पर एक्सफोलिएशन लगाने से त्वचा पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल निकल जाता है. इसके लिए आप किसी स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं|
गर्मी के मौसम में तेज धूप की किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. सूर्य की किरणें त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं. ऐसे में धूप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आपको सनस्क्रीन लगाना चाहिए|
Tags:    

Similar News