Skin Care Tips: प्राकृतिक निखार और मुलायम त्वचा पाएं, घर पर बनाएं असरदार चावल का स्क्रब

Update: 2025-07-25 06:51 GMT
Skin Care Tips: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. चावल के आटे से बने स्क्रब स्किन से डेड सेल्स हटाने में कारगर है. आप इन स्क्रब को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इन स्क्रब का इस्तेमाल आपकी खोई हुई रंगत को वापस लाने में कारगर है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फेस स्क्रब के बारे में जिसको आप चावल के आटे से तैयार कर सकते हैं|
चावल और एलोवेरा स्क्रब का इस्तेमाल
स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए आप चावल के आटे और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा एलोवेरा जेल को मिक्स करें. इसे एक पेस्ट के रूप में तैयार करें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए रब करें. थोड़ी देर के लिए ऐसे चेहरे पर छोड़ दें और फिर पानी की मदद से धोकर साफ कर लें|
चावल का आटा और शहद का इस्तेमाल
फेस के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप चावल का आटा और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल के आटे में शहद को मिक्स करें और इस पेस्ट को चेहरे पर कुछ देर के लिए स्क्रब करें. थोड़ी देर के बाद आप इसे साफ कर लें|
हल्दी और चावल का स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए आप चावल के आटे में हल्दी पाउडर को मिक्स कर दें. इसमें थोड़ा स दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसको अपने फेस पर लगाएं और हाथों से इसे रगड़ें. ये स्क्रब फेस को क्लीन करने में मददगार है|
Tags:    

Similar News