Skin Care Tips: चेहरे की पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय
Skin Care Tips: चेहरे पर दाग-धब्बे छिपाने या उनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं हर महीने महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ बाहर से त्वचा को निखारना ही काफी नहीं है, बल्कि त्वचा को अंदर से भी निखारना जरूरी होता है. पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपायों की मदद से इसे कम कर सकते हैं|
गुलाब जल और चंदन का इस्तेमाल करें
पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल और चंदन बेस्ट हो सकता है. गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और चंदन पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है. इसलिए चंदन पाउडर में गुलाब जल का पेस्ट बनाएं और फिर इसे प्रभावित जगह पर 15-20 मिनट तक लगाएं बाद साफ पानी से धो लें|
दूध और बेसन का इस्तेमाल करें
बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों को कम करता है. इसके लिए बेसन में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें|
त्वचा से पिग्मेंटेशन हटाने के लिए नींबू और दही एक असरदार तरीका है. इसके लिए एक चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे त्वचा के प्रभावित जगहों पर 10-15 मिनट तक लगाएं. बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें|