Skin Care: रूखी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये चीजें, चेहरा रहेगा मक्खन जैसा मुलायम
Skin Care: ड्राई स्किन हो तो कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे हार्श साबुन के इस्तेमाल और गर्म पानी का शावर लेने से भी बचें, नहीं तो स्किन और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है. ड्राई स्किन पर ध्यान न दिया जाए तो कई बार त्वचा पर स्क्रैच बनना, दरारें बन जाना जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं. चलिए जान लेते हैं ऐसे इनग्रेडिएंट्स के बारे में जो रूखी त्वचा वालों के लिए कमाल के होते हैं|
एलोवेरा करेगा स्किन को हील:
स्किन के लिए एलोवेरा कमाल का असर करता है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. ड्राई स्किन है तो एलोवेरा जेल में विटामिन ई के कैप्सूल मिलाकर रोजाना अप्लाई करें. ये दाग-धब्बों को कम करने में भी कारगर रहता है|
बादाम का तेल:
त्वचा के लिए बादाम का तेल भी बेहतरीन रहता है. ड्राई स्किन है तो रोजाना रात को सोने से पहले बादाम का तेल अप्लाई करें. इसमें विटामिन ई भी होता है जो त्वचा को यंग बनाए रखने में मदद करता है. इससे रंगत भी निखरती है और बेजान त्वचा में नई जान आती है|
ये स्क्रब बनाकर लगाएं:
ड्राई स्किन की वजह से डेड सेल्स जमा हो जाते हैं, जिसे रिमूव करने के लिए स्क्रब करना जरूरी है. आप बादाम का स्क्रब बना सकते हैं जो त्वचा में नमी भी बनाए रखेगा और गहराई से पोर्स की सफाई भी होगी. इसके लिए बादाम का पाउडर, शहद, दही और लौंग का पाउडर मिला लें. इससे स्किन को एक्सफोलिएट करें|
देसी घी करता है नैरिश:
त्वचा को नैरेशमेंट देने के लिए आप देसी घी का यूज कर सकते हैं ये त्वचा को गहराई से नमी देती है और त्वचा को लचीला बनाती है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन आने की संभावना कम हो जाती है|
नारियल तेल का करें यूज:
त्वचा ड्राई रहती है तो हफ्ते में कम से कम तीन बार चेहरे से लेकर गर्दन तक और हाथ-पैरों की त्वचा की मसाज नारियल तेल से करें. इससे त्वचा डीप नैरिश होगी और मुलायम बनेगी. नारियल तेल कई और स्किन प्रॉब्लम से निजात दिलाने में भी कारगर रहता है|
स्किन ड्राई रहती है तो दही, शहद, चुटकी भर हल्दी, चंदन पाउडर, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन मिलाकर फेस पैक बनाएं. इस पैक को आप हफ्ते में दो बार 20 मिनट के लिए फेस पर लगाकर रखें. इससे त्वचा मुलायम तो बनेगी ही, रंगत भी निखरेगी और नेचुरल ग्लो आएगा. ये पैक टैनिंग को रिमूव करने में भी हेल्पफुल रहेगा|