Skin care: शहद और ब्राउन शुगर से रूखी और बेजान त्वचा को बनाएं चमकदार

Update: 2025-08-03 04:10 GMT
Skin care: क्या आपकी त्वचा रूखी, बेजान और थकी हुई दिखती है? क्या आप महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी अपनी त्वचा को प्राकृतिक चमक नहीं दे पा रहे हैं? तो अब समय आ गया है कुछ घरेलू और कारगर उपाय अपनाने का। क्योंकि त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाए रखना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके लिए क्या करना चाहिए। खासकर शहद और ब्राउन शुगर का मिश्रण त्वचा को चमकदार बनाने में बेहद कारगर है। यह न सिर्फ़ मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, बल्कि त्वचा को नमी प्रदान करके उसे मुलायम और ताज़ा भी बनाता है।
शहद और ब्राउन शुगर से बनाएं होममेड स्क्रब:
1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर
1 बड़ा चम्मच शहद
1/2 चम्मच नींबू का रस
एक छोटी कटोरी में ब्राउन शुगर और शहद को अच्छी तरह मिक्स करें
चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू की भी मिला सकती हैं जो स्किन टोन को ब्राइट करता है
चेहरे को हल्का गीला करें और इस स्क्रब को सर्कुलर मोशन में 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें
5 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइज़र लगा लें
फायदे के बारे में जानें :
त्वचा से डेड स्किन हटती है और स्किन टोन भी बेहतर होता है
मुंहासों की संभावना कम होती है
शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है जिससे स्किन सॉफ्ट और फ्लेक-फ्री रहती है
नियमित इस्तेमाल से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है
इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार से ज्यादा न करें
यदि आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें
नींबू का रस स्किन को सेंसिटिव बना सकता है, तो धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें
अगर आप भी चमकदार, मुलायम और हेल्दी स्किन चाहती हैं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा भरोसा करें प्रकृतिक चीजों पर. शहद और ब्राउन शुगर जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के खूबसूरत बना सकते हैं|
Tags:    

Similar News