लाइफ स्टाइल: अगर आप रोज-रोज के नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, टेस्टी और हल्का खाना चाहते हैं, तो सूजी कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह डिश कम तेल में बनती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक शाम की चाय के साथ और भी स्वादिष्ट लगती है।

सूजी कटलेट की खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती। सूजी, आलू और सब्जियों से तैयार यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा मेल मानी जाती है। इस कटलेट को बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को पानी और हल्के नमक के साथ पकाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जाता है। इसके बाद इसमें मैश किया हुआ आलू, गाजर, मटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाया जाता है। साथ ही इसमें मसालों के रूप में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डाला जाता है।

सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक सॉफ्ट आटे जैसा मिश्रण तैयार किया जाता है। फिर इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बनाए जाते हैं और उन्हें हल्के हाथ से गोल या ओवल शेप दिया जाता है। इसके बाद नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल लगाकर इन्हें मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंका जाता है। खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं होती, जिससे यह और भी हेल्दी बन जाता है।

यह सूजी कटलेट शाम के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या हल्की भूख के लिए एक परफेक्ट डिश है, जो कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है।

Ingredients (सूची सामग्री)

1 कप सूजी

2 कप पानी

1 उबला आलू (मैश किया हुआ)

1 गाजर (कद्दूकस की हुई)

1/4 कप उबले मटर

1 हरी मिर्च (बारीक कटी)

1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस)

2 बड़े चम्मच हरा धनिया

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

1–2 बड़े चम्मच तेल

Tags: