Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है और लोग इस महीने में व्रत रखते हैं। हर कोई इस बात को लेकर परेशान रहता है कि व्रत में हर दिन क्या बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपको आलू मखाने की सब्ज़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्रत के लिए एक बेहतरीन व्यंजन है। सात्विक, स्वादिष्ट और ऊर्जा से भरपूर। यह न सिर्फ़ सावन के सोमवार के व्रत के लिए आदर्श है, बल्कि जब भी आपका कुछ हल्का-फुल्का और हेल्दी खाने का मन करे, तो भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री:
मखाना (फॉक्स नट्स)-1 कप
उबले हुए आलू-2 (मध्यम आकार के)
घी या व्रत वाला तेल-2 टेबल स्पून
हरी मिर्च-1-2 बारीक कटी हुई
जीरा-1/2 टीस्पून
सेंधा नमक-स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर-1/4 टीस्पून
हल्का नींबू रस या धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
आलू मखाना की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें, उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें. निकालकर अलग रखें.
अब उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें. उसमें जीरा डालें, फिर हरी मिर्च डालें. उबले और कटे हुए आलू डालकर 2–3 मिनट तक हल्का भूनें.
सेंधा नमक और चाहें तो थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डालें. सभी को अच्छे से मिलाएं. अब भुने हुए मखाने डालें और 1–2 मिनट तक अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले सब पर कोट हो जाएं. ऊपर से ताजा धनिया या नींबू रस छिड़कें और गरमा-गरम परोसें|
Tags: