Sadabahar For Diabetes: सदाबहार, जिसे पेरीविंकल भी कहते हैं, एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है जिसकी पत्तियों के कई स्वास्थ्य लाभ बताए जाते हैं। खासतौर पर डायबिटीज को नियंत्रित करने में सदाबहार की पत्तियों का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है।
सदाबहार का काढ़ा बनाना:
कुछ ताजे सदाबहार के पत्ते लें.
इन्हें अच्छी तरह धोकर 2 कप पानी में डालें.
पानी को मध्यम आंच पर उबालें जब तक आधा पानी रह जाए.
इसे ठंडा करके दिन में 2 बार सेवन करें.
यह काढ़ा ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है.
सदाबहार के पत्तों का पेस्ट:
पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें.
इसे रोज सुबह खाली पेट चम्मच भरकर सेवन करें.
साथ में थोड़ा पानी पीना चाहिए.
सदाबहार के पत्तों का रस:
ताजे पत्तों का रस निकालकर सुबह-शाम 1-2 चम्मच लें.
यह भी शुगर लेवल को संतुलित करता है|
Tags: