Sabudana Waffles: यह रेसिपी न केवल हेल्दी है बल्कि खाने में तीखी, चटपटी और कुरकुरी भी लगती है. इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सब बहुत पसंद करेंगे. आप इसे नाश्ते, स्नैक या उपवास के दिन खास तौर पर बना सकते हैं.
सामग्री:
1 कप साबूदाना (भीगा हुआ, 4-5 घंटे)
2 उबले आलू (कद्दूकस किए हुए)
2 बड़े चम्मच मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (कसा हुआ)
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
घी या तेल (ब्रश करने के लिए)
साबूदाने की व्रत वाली रेसपी:
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना को अच्छे से पानी निचोड़कर एक बड़े बर्तन में डाल लें.
इसमें उबले हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, हरा धनिया और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब इस मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट लें.
वॉफल मेकर को पहले से गर्म कर लें और हल्का सा घी या तेल ब्रश करें.
मिश्रण को वॉफल मेकर में डालकर 7-8 मिनट तक गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
तैयार होने पर प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया और लाल मिर्च फ्लेक्स डालकर सजाएं.
गरमा-गरम साबूदाना वॉफल को हरी चटनी और इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसें. इसका कुरकुरा स्वाद और तीखा-चटपटा अंदाज सभी को बेहद पसंद आएगा|
Tags: