Sabudana Pulao :नवरात्रि व्रत स्पेशल, घर पर ऐसे बनाएं साबूदाना पुलाव

Update: 2025-09-24 05:54 GMT
Sabudana Pulao : आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ लोग व्रत रखकर इस पावन पर्व को और भी खास बनाते हैं. व्रत में साबूदाना से बनी कई तरह की डिश आपने जरूर खाई होंगी, जैसे – साबूदाना खीर, साबूदाना वड़ा और साबूदाना खिचड़ी. इन्हीं में से एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है साबूदाना पुलाव. ये रेसिपी नवरात्रि व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है क्योंकि इसमें भरपूर एनर्जी देने वाला साबूदाना, मूंगफली का कुरकुरा और आलू का स्वाद मिला होता है. ये डिश हल्का होने के साथ-साथ यह पेट भरने वाला भी है और झटपट तैयार हो जाता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका|
साबूदाना पुलाव बनाने के लिए सामग्री :
साबूदाना – 1 कप (6–7 घंटे या रात भर भिगोया हुआ)
मूंगफली – 2 चम्मच (भुनी हुई)
आलू – 2 (उबले हुए और छोटे टुकड़ों में कटे)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
जीरा – 1 चम्मच
घी या तेल – 2 चम्मच
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
साबूदाना पुलाव बनाने की विधि :
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को छलनी में डालकर सारा पानी निकाल दें.
अब एक कढ़ाई या पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा तड़काएं.
अब कटी हुई हरी मिर्च और आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद इसमें मूंगफली डालकर 1–2 मिनट भूनें.
अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना और सेंधा नमक डालें.
इसे हल्की आंच पर 4–5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, जब तक दाने अच्छे से दिखें नहीं.
लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब तैयार है आपका गरमा-गरम साबूदाना पुलाव|
Tags:    

Similar News