Mumbai : मुंबई मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहों को करारा जवाब मिला है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की रूमर्स पर रिएक्ट किया है और इन खबरों को झूठा बताया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में एक्ट्रेस के मैनेजर के हवाले से कहा गया है कि मलाइका और अर्जुन अभी भी एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं और उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। वे दोनों अभी भी डेट कर रहे हैं और उनके अलग होने का दावा करने वाली सभी खबरें झूठी हैं। रिपोर्ट में मैनेजर ने कहा, “नहीं- नहीं ये सब अफवाहें हैं।

दरअसल, 31 मई की पिंकविला की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और यह जोड़ा अपने रिश्ते और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए अलग हुआ है। पोस्ट में एक सूत्र ने कहा, ''मलाइका और अर्जुन के बीच एक खास रिश्ता था और एक-दूसरे के दिलों में उनके लिए हमेशा खास जगह रहेगी। "उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले पर सम्मानपूर्वक चुप रहेंगे।" वे नहीं चाहते कि उनके रिश्ते में कोई दखल दे।

 

Tags: