अक्सर देखा गया है कि रेस्तरां में जाते हैं तो अधिकतर लोग खाने से पहले सूप पीना पसंद करते हैं और सबसे ज्यादा 'हॉट एंड सॉर सूप' पसंद किया जाता हैं। क्योंकि इसका टेस्ट तो अच्छा होता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही यह सेहत से भरपूर भी होता हैं। आप 'हॉट एंड सॉर सूप' को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं 'हॉट एंड सॉर सूप' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- आधा कप पत्ता गोभी बारीक कटा

- एक गाजर छिली और बारीक कटी

- 5 मशरूम कटे हुए

- आधा कप फ्रेंच बींस बारीक कटी

- एक प्याज बारीक कटा

- लहसुन की 6 कलियां छिली और बारीक कटी

- एक छोटा अदरक बारीक कटा

- 4 चम्मच कॉर्नफ्लॉर 2 बड़े चम्मच पानी में घुला

- एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

- 3 चम्मच सोया सॉस

- 2 चम्मच चावल का सिरका (राइस वेनेगर)

- 2 से 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक

- स्वादानुसार नमक

- एक बड़ा चम्मच तेल

- कटी धनिया पत्तियां (सजावट के लिए)

* बनाने की विधि :

- सभी सब्जियों को काटने से पहले पानी से धो लें। मशरूम को गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें और काटें।

- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें। इसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें।

- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें फ्रेंच बींस और मशरूम डालकर चलाएं।

- तेज आंच करके मशरूम को किनारे से हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें और चलाते रहें।

- इसके बाद पैन में गाजर और पत्ता गोभी डालकर मिलाएं।

- अब सब्जियों को तेज आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

- फिर इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक, सोया सॉस और नमक डालकर मिक्स करें।

- अब सूप को मध्यम आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें पानी में घुला कॉर्नफ्लॉर डालकर अच्छी तरह चलाकर मिलाएं।

- सूप को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर इसमें काली मिर्च पाउडर और वेनेगर डालकर मिलाएं।

- अब गैस बंद कर दें। तैयार है हॉट एंड सॉर सूप। इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

Tags: