Republic Day Outfit Ideas: दफ्तर में है गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम तो पहनें अदिति राव हैदरी के जैसे आउटफिट

Update: 2026-01-25 02:21 GMT
Republic Day Outfit Ideas: गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी दफ्तरों से लेकर प्राइवेट दफ्तरों तक में तिरंगा फहराया जाता है। ऐसे में सभी जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यदि आपके दफ्तर में भी गणतंत्र दिवस के दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो आप उस दिन अदिति राव हैदरी के जैसे आउटफिट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। गणतंत्र दिवस का दिन न केवल एक राष्ट्रीय पर्व है, बल्कि देश की प्रगति और गौरव का प्रतीक भी है। हर साल 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके चलते इसी दिन भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
सिल्क साड़ी के साथ स्लीक ब्लाउज
अदिति राव हैदरी को अक्सर रिच सिल्क साड़ियों में देखा जाता है। जरूरी नहीं है कि ये साड़ी तिरंगे के रंगों वाली ही हो। आप काले रंग को छोड़ कर किसी भी रंग की सिल्क की साड़ी दफ्तर में पहन कर जा सकती हैं। इसे स्लीक फिटिंग वाले ब्लाउज और एंटीक ज्वेलरी के साथ पेयर करें।
अनारकली कुर्ता सेट
गणतंत्र दिवस के मौके पर अनारकली कुर्ता एक फॉर्मल और ग्रेसफुल लुक देता है। हल्के रंग (ऑफ-व्हाइट, पेस्टल या तिरंगे की थीम) के अनारकली कुर्ते के साथ चूड़ीदार और ब्रोकेड दुपट्टा पहनें। इसके साथ झुमके और कोल्हापुरी चप्पल के साथ इसे कंप्लीट करें।
इंडो-वेस्टर्न लुक
अदिति के सिग्नेचर इंडो-वेस्टर्न स्टाइल को अपनाते हुए आप प्लाजो के साथ लॉन्ग जैकेट स्टाइल कुर्ता पहन सकती हैं। चाहें तो तस्वीर के जैसा कॉ-ऑर्ड सेट भी आप कैरी कर सकती हैं। यदि आपके पास तिरंगे वाली जैकेट है तो अपने लुक के साथ उसे ही कैरी करें। वरना लुक को साधारण भी रख सकती हैं।
यदि आपके पास सिंपल सा सफेद रंग का सलवार-सूट है, तो उससे बेहद विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। अपने सफेद या हल्के रंग के सूट के साथ बनारसी दुपट्टा कैरी करें। मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी से इस लुक को और आकर्षक बनाएं।
Tags:    

Similar News