Republic Day Fancy Dress Ideas: अगर आप फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी बेटी को कुछ खास और प्रेरणादायक रूप में तैयार करना चाहते हैं, तो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। झांसी की रानी नारी शक्ति, साहस और देशभक्ति की प्रतीक हैं। उनका परिधान और आत्मविश्वास से भरा अंदाज हर किसी का ध्यान आकर्षित करता है।
कपड़ों, ज्वेलरी और मेकअप के साथ आपकी बेटी का लुक बिल्कुल झांसी की रानी जैसा नजर आ सकता है। इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर पर मौजूद चीजों से भी यह लुक आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान और उपयोगी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी बेटी गणतंत्र दिवस के फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में सबका दिल जीत सकती है।
सही पोशाक चुनें
इसके लिए लाल, हरे या केसरिया रंग की साड़ी या लहंगा-चोली सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
ध्यान रखें कि कपड़े ज्यादा भड़कीले न हों, बल्कि सादे और रॉयल लुक वाले हों।
कमर पर कपड़े का ही चौड़ा कमरबंद या बेल्ट जरूर लगाएं, जिससे योद्धा जैसा प्रभाव आए।
दुपट्टे या साड़ी के पल्लू को इस तरह बांधें कि वो रानी लक्ष्मीबाई के पारंपरिक अंदाज से मेल खाए।
ये गहने हैं जरूरी
नाक में नथ, कानों में बड़े झुमके, गले में हार और हाथों में कंगन पहनाएं।
चाहें तो बाजूबंद और कमरबंद भी शामिल कर सकते हैं।
गहने ज्यादा भारी न हों, ताकि बच्ची को असहज महसूस न हो।
माथे पर बिंदी जरूर लगाएं
लुक को प्रभावशाली बनाने के लिए माथे पर लाल बिंदी या हल्का सा तिलक जरूर लगाएं।
ये झांसी की रानी की पहचान का अहम हिस्सा माना जाता है।
मेकअप कैसा रखें
आंखों में सिर्फ काजल लगाएं, गालों पर हल्का सा ब्लश और होंठों पर हल्की लिपस्टिक या लिप बाम काफी है।
तलवार और ढाल जरूरी
झांसी की रानी का लुक तलवार और ढाल के बिना अधूरा माना जाता है।
खिलौने वाली हल्की तलवार और ढाल जरूर दें।
इससे बच्ची का योद्धा वाला अंदाज और आत्मविश्वास दोनों नजर आएंगे।
Tags: