लहसुन से कम करें शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल, रखें ख्याल इन बातो का ख्याल

आजकल के दौर में लोग बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी काफी परेशान है। कोलेस्ट्रॉल की परेशानी अब जवान लोगों में भी पाई जाने लगी है।

Update: 2022-06-29 10:08 GMT

आजकल के दौर में लोग बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी काफी परेशान है। कोलेस्ट्रॉल की परेशानी अब जवान लोगों में भी पाई जाने लगी है। कोलेस्ट्रॉल को एक तरीके का फैट ही माना जाता है। यदि ये ज्यादा बढ़ जाए तो काफी पेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई तरह की बीमारियां बिन बुलाए आ सकती हैं। जैसे स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट अटैक। कई दफा तो बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल जानलेवा भी साबित होता है।

कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा अपके दिल को नुकसान पहुंचाता है। इसका सीधा-सीधा असर दिल पर होता है। कई बार इससे लोगों की मौत भी जाती है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि बैड कोलेस्ट्रॉल किसी भी शख्स के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? बता दें आपके घर में कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं जिसके सेवन से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
Garlic
लहसुन एक ऐसी चीज़ है जो बड़ी ही आसानी से हर घर की रसोई में पाई जाती है। लहसुन का उपयोग हर दिन बनने वाले खाने में भी किया जाता है। लहसुन को आयुर्वेद में भी अहम माना गया है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। लहसुन के अंदर एंटी-बैक्टीरियल और एलिसीन पाया जाता है। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके इलावा लहसुन में एन्टी-ऑक्सिडेंट, एलीन और एजोइन भी पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में काफी मदद करता है।
कैसे करें लहसुन का सेवन
कच्ची लहसुन की कलियों के सेवन से कमजोरी दूर होती है।
रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने वजन कम होता है
डायबिटीज कंट्रोल करने में भी लभकारी है लहसुन
खान में लहसुन को डालने से पाचन ठीक रहता है


Tags:    

Similar News