Recipe: पके केले की कुछ खास डिशेज, सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद

Update: 2024-08-10 01:56 GMT
Recipe: एनर्जी से भरपूर केला कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और कई सारे एंटी-ऑक्सीडेट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। केले में फैट्स और कोलेस्ट्रोल जीरो होता है, इसलिए रोजाना इसका सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। केले को आप कई तरह से अपनी डेली डायट में शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं जो टेस्टी है और इसके आप आसानी से बना सकते हैं।
फ्रेंच टोस्ट French Toast
सामग्री Ingredients:
ब्रेड स्लाइस - 4
पके हुए केले - 1 बड़ा
दूध - 1/2 कप
अंडा - 1
शक्कर - 2 चम्मच
घी - तलने के लिए
वेनिला एक्स्ट्रेक्ट – 2 चम्मच
नमक - चुटकी भर
विधिMethod:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में दूध, अंडा, शक्कर, वेनिला एक्स्ट्रेक्ट और नमक मिलाएं। इसमें पके हुए केले के टुकड़े और ब्रेड स्लाइस को डुबोकर निकालें। एक नॉन-स्टिक तवे में थोड़ा सा घी गरम करें और इसे सुनहरा होने तक सेकें। तैयार टोस्ट को एक प्लेट में सजाएं और उसके ऊपर फलों से सजाकर सर्व करें।
केला स्मूदी Banana Smoothie
सामग्री Ingredients:
पके हुए केले - 1 बड़ा
योगर्ट - 1/2 कप
शहद - 1 चमच
बादाम - 4-5 (भिगोए हुए और बारीक कटे)
पिस्ता - 4-5 (भिगोए हुए और बारीक कटे)
थोड़ी सी इलायची पाउडर
विधि Method:
एक ब्लेंडर में पके हुए केले, योगर्ट, शहद और इलायची पाउडर डालें। अब सभी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बने। एक ग्लास में स्मूथी डालें और ऊपर से बादाम और पिस्ता से सजाएं। ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->