Recipe:झटपट बन जाएगी नारियल की टेस्टी चटनी

Update: 2025-12-02 02:28 GMT
Recipe: नारियल की चटनी सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाई जाती है। ज्यादातर इस चटनी को डोसे के साथ या फिर इडली के साथ या फिर वड़े के साथ सर्व किया जाता है। आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल में नारियल की चटनी को बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर नारियल की चटनी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।
चटनी बनाने के लिए सामग्री- नारियल की चटनी बनाने के लिए एक नारियल, 2-3 हरी मिर्च, 20-25 करी पत्ते, एक टेबल स्पून हरा धनिया, एक टी स्पून जीरा, एक टी स्पून नींबू का रस, एक टी स्पून पुटानी (रोस्टेड चना दालिया), नमक और पानी की जरूरत पड़ेगी। नारियल की चटनी में तड़का लगाने के लिए आपको डेढ़ टेबल स्पून तेल, एक टी स्पून राई और 6-8 करी पत्ते चाहिए होंगे।
कैसे बनाएं नारियल की चटनी- सबसे पहले नारियल को अच्छी तरह से छीलकर फोड़ लीजिए। अब नारियल के छोटे और पतले टुकड़े कर लीजिए। इसके बाद मिक्सर में नारियल के टुकड़े, करी पत्ता, हरा धनिया, हरी मिर्च, पुटानी, नींबू का रस, जीरा और नमक निकाल लीजिए। थोड़ा सा पानी एड करके आपको इन सभी चीजों को दरदरा पीस लेना है। इस चटनी को एक कटोरे में निकाल लीजिए। एक पैन में तेल गर्म कर इसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाइए और फिर इस तड़के को चटनी में मिक्स कर लीजिए।
उठाएं टेस्टी चटनी का लुत्फ- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तड़का लगाने से नारियल की चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। अब आप नारियल की चटनी को सर्व कर इसके स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि नारियल की चटनी टेस्ट में तो अच्छी होती ही है, साथ ही इस चटनी में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
Tags:    

Similar News